फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अपराध पर अंकुश लगाने का होगा प्रयास: एसपी

अपराध पर अंकुश लगाने का होगा प्रयास: एसपी

Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अपराध पर अंकुश लगाने का होगा प्रयास: एसपी
बलिया। जिले में शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। अपराध, दुष्कर्म, चोरी, लूट, छिनैती, हत्या जैैसे अपराधों पर अंकुश लगाने की पूरा प्रयास रहेगा। यह बातें नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शनिवार की देर शाम पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

कहा कि छेड़खानी व बलात्कार के मामलों में नगर से लेकर गांव स्तर पर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों के सहयोग से ही इस पर अंकुश लग सकता है। वहीं एंटी रोमियो दस्ता पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा। वहीं अपराध के साथ ही शराब व पशु तस्करी पर हरहाल में अंकुश लगाया जाएगा। इसके अलावा अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जाएगा। बताया कि नगर को साफ-सुथरा व जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। जो फार्मूला तत्कालीन एसपी द्वारा नगर में लगाया गया था, उसका पालन कराया जाएगा। कहा कि जल्द ही अतिक्रमण मुक्त नगर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed