फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों पर तैयारियां तेज

बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों पर तैयारियां तेज

Sun, 07 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों पर तैयारियां तेज
बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अन्य कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। खासकर प्रांतीय सीमाओं पर स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य विशेष एहतियात को देखते हुए इंतजाम में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 600 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें राजकीय 30, एडेड 91 व नॉन एडेड (वित्तविहीन) 479 विद्यालय हैं। इसमें से 274 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वर्ष 2018 यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल दो लाख 25 हजार 522 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल संस्थागत बालक 75614 व बालिका 41311 तथा व्यक्तिगत बालक 9183 व बालिका 1461 कुल बालक 84 हजार 797 एवं बालिका 42 हजार 972 पंजीकृत हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए संस्थागत 54714 व बालिका 33967 तथा व्यक्तिगत बालक 7339 व बालिका 1633 कुल बालक 62 हजार 53 एवं बालिका 35 हजार 600 हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने जैसे स्कूल के कमरों में सीसीटीवी कैमरा, बेंच, शौचालय, बाउंड्री वॉल की व्यवस्था वाले स्कूलों को ही सेंटर बनाने का प्रावधान है। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कई स्कूलों की ओर से विद्यालय की रंगाई-पोताई से लेकर अन्य तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। बिहार की सीमा से सटे भरौली इंटर कॉलेज में नकल रोकने को विशेष इंतजाम किए गए हैं। कमरों के अलावा कैंपस में उंचाई पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया ताकि सड़क से लेकर आसपास की हलचल पर भी नजर रखी जा सके। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण बिहारी राय ने बताया कि इस स्कूल पर कुल 750 छात्र-छात्राओं का सेंटर है जिसमें 80 फीसदी संख्या छात्राओं की है। इसको देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed