{"_id":"59ff58704f1c1bf2538bae29","slug":"181509906544-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन की अंतिम तिथि करीब, फिर भी नहीं खुले पते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन की अंतिम तिथि करीब, फिर भी नहीं खुले पते
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार मंथन कर रही हैं, लेकिन कई निकायों में अभी तक प्रत्याशियों पर मुहर नहीं लग सकी है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस की तरफ से भी अभी तक सभी निकायों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है, इसको लेकर तहर-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बलिया जनपद के दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में दूसरे चरण के तहत 26 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 01 नवंबर से शुरू है। भाजपा ने अभी तक बलिया और रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा की है, जबकि अन्य नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। बांसडीह में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में व्यवसायी राजू गुप्ता की पत्नी ने नामांकन किया है। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने रसड़ा नगर पालिका को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा और कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई सूची जारी नहीं हुई है, जिसको लेकर दावेदारों में उहापोह की स्थिति है। सात नवंबर नामांकन करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में अब नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं। इन दो दिनों में अधिक से अधिक नामांकन होने की संभावना है।