{"_id":"59d908574f1c1bd8538b6322","slug":"181507395671-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा स्नान को डीएम ने दिए सुझाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को डीएम ने दिए सुझाए
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि ददरी मेला के मुख्य पर्व (कार्तिक पूर्णिमा) तीन-चार नवम्बर को स्नानार्थियों की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए कच्चे रास्ते को ठीक कराया जाएगा तथा लोक निमार्ण विभाग नगर पालिका परिषद द्वारा आवश्यकता अनुसार रास्तों का चौड़ीकरण मरम्मत और बैरिकेटिंग की कार्यवाही की जाएगी तथा पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। स्नान घाटों पर भी बैरिकेटिंग कराई जाएगी तथा जहां पानी की गहराई की आशंका हो तो वहा पर जाली आदि लगाये जाने के निर्देश दिये है। स्नान घाट पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था जनरेटर आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मुख्य स्नान घाट पर जल पुलिस की पेट्रोलिंग किये जाने व नाविक व मोटर लांच किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। महिलाओं के कपड़ा बदलने हेतु जगह-जगह पर पर्याप्त मात्रा में टेंट लगाए जाने व स्नान घाट पर वाच टावर लगाए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये हैं। मुख्य स्नान पर्व पर अतिरिक्त बसों के चलाए जाने के लिए भी निर्देश दिये गए हैं तथा गाड़ियों की पार्किंग आदि के पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये हैं। यह भी निर्देश दिये हैं कि मुख्य स्नान के दिन निजी नाव वाले समता से अधिक संख्या में स्नानार्थियों को अपने नाव पर न बैठाये नाविकों का पूर्व से ही नाम मोबाइल नंबर और पता सहित सूची प्राप्त कर ली जाय।
विज्ञापन