फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीएम के फरमान के बाद भी नहीं भरे गए द्वाबा के सड़कों के गड्ढे

सीएम के फरमान के बाद भी नहीं भरे गए द्वाबा के सड़कों के गड्ढे

Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम के फरमान के बाद भी नहीं भरे गए द्वाबा के सड़कों के गड्ढे
बैरिया(बलिया)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश जारी किया था। लेकिन उस आदेश के अनुपालन में बैरिया विधान सभा की दर्जनो सड़कों पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत करना तो दूर उसे देखना भी उचित नही समझा है। बैरिया विधान सभा क्षेत्र में 20 फीसदी भी सड़क मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण विपक्ष एक तरफ मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी ले रहा है तो वहीं आम जनता में निराशा उत्पन्न हो गई है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि पर उदासीनता का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

वर्षों से बैरिया टेगंरही बनवा बाजार मार्ग, पांडेयपुर से पान्डेय पुर गावं मार्ग, दलन छपरा सोनबरसा मार्ग, भगवानपुर सोनिया मोड़ से श्रीपालपुर मार्ग, मुरली छपरा से लालगंज मार्ग, लालगंज से शिवपुर घाट मार्ग, चुड़ामणी बाबा दलन छपरा से बीएसटी बन्धा मार्ग, दलन छपरा से रामपुर कोड़रहा मार्ग, दलन छपरा से रामनगर धतुरी टोला से एनएच 31 मार्ग, बैरिया भोजापुर मार्ग, तहसील मोड़ से सोनबरसा मार्ग, करमानपुर नरायनगढ़ अमर शहीद कौशल कुमार मार्ग सहित दर्जनो मार्ग काफी दिनों से टूट कर बिखर गए है। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद लोगों को ऐसा लगा था कि अब टूटी सड़कों के दिन बहुरेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे जनता में मायूसी है।
विज्ञापन

इनसेट...
बैरिया विधानसभा की दर्जनों जर्जर सड़के हमें विरासत में मिली है, उक्त सभी सड़को के निमार्ण के लिए मैं अपनी सरकार को पत्र लिख रहा हूं, एक एक कर सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, निश्चित रूप से मैं अपने विधानसभा के सम्मानित लोगों के आशा के अनुरूप विकास को गति दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

= सुरेन्द्र सिंह, विधायक, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed