फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1729 patients reached OPD, but were troubled due to derailment of the system

Ballia News: ओपीडी में पहुंचे 1729 मरीज, लेकिन व्यवस्था बेपटरी होने से हुए परेशान

Tue, 10 Dec 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
1729 patients reached OPD, but were troubled due to derailment of the system
बलिया। सर्द मौसम आने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। सोमवार को ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 1729 मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस रोग के मरीज रहे। तमाम सख्ती के बावजूद ओपीडी में चिकित्सकों के समय से नहीं बैठने के कारण दूर-दराज के मरीजों का समय से इलाज नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा बार-बार चेतावनी और सुझाव देने के बाद भी अस्पताल प्रशासन के रवैये में बदलाव नहीं आ रहा है। इसका खामियाजा मरीजों के साथ तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है। सफाई को दरकिनार करें तो अन्य व्यवस्थाएं भी बेपटरी हैं। अस्पताल में दवा से लेकर खून जांच, सीटी स्कैन सहित सभी प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध हैं, लेकिन ओपीडी में सक्रिय दलाल मरीजों को बरगला कर बाहर महंगी जांचें करा रहे हैं। ओपीडी, पैथाेलाॅजी, पर्ची काउंटर, ट्राॅमा सेंटर में कुर्सी न होने से मरीज व तीमारदार जमीन पर जहां-तहां बैठे नजर आए।
विज्ञापन


सड़क की भी है दिक्कत : जिला अस्पताल के पुराने परिसर में ओपीडी व इमरजेंसी है। दूसरे परिसर में पैथाेलाॅजी, एक्स-रे सहित अन्य जांच की सुविधा और वार्ड हैं। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी से चिकित्सक की सलाह पर जांच के लिए स्ट्रेचर पर दूसरे परिसर में आना जाना पड़ता है। रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण मरीज को ले जाते समय स्ट्रेचर का पहिया उबड़-खाबड़ रास्ते में लड़खड़ाने से मरीज को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। दोनों परिसर के बीच सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक इसपर पहल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि इमरजेंसी सहित अन्य जरूरी कार्य से कोई चिकित्सक कुछ समय के लिए जाते हैं। अस्पताल में हर रोग के तीन से चार चिकित्सक मौजूद हैं। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण मरीजों की भीड़ को देखते हुए पर्ची काउंटर से लेकर दवा वितरण कक्ष तक प्रर्याप्त कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed