फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किया मॉडल

प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किया मॉडल

Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किया मॉडल
सिकंदरपुर। क्षेत्र के बालूपुररोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार की सुबह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा तीन से कक्षा नौ के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत सिकंदरपुर के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने स्मार्ट सिटी, डेव्लेप सिटी, स्वच्छ भारत, ट्रांसपोर्ट, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट व वॉटर साल्यूशन आदि विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी बड़ी तल्लीनता के साथ हर एक मॉडल को देख उसके बारे में बच्चों से जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ बहुत कुछ नया करने व आधुनिक विज्ञान की राह पर चलने के लिए बच्चों को बहुत सारी प्रेरणा मिलती है। जिससे बच्चों मे आत्मनिर्भरता के साथ कुछ नया करने की ललक पैदा होती हैं। इस मौके पर अरविंद पांडेय, गौरीशंकर वर्मा, अजीत राय, बृजेश मिश्रा, दिनेश सिंह, अशोक गुप्ता, वाईपी गुप्ता, डीके गुप्ता, दीपक सर, प्रदीप सर, अभिजीत सर, एसके वर्मा, अरविंद, अंजनी व एके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैरिया: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गुरुवार को इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन रानीगंज के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें ओजोन परत, ज्वालामुखी, प्रकाश संश्लेषण, चुंबकीय प्रभाव सहित कई तरह की प्रदर्शनी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में निर्णायक इंटरमीडिएट कॉलेज दुबेछपरा के पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने विद्यालय के छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से 28 फ़रवरी को भारत में मनाया जाता है। 28 फ़रवरी 1928 को सर सीवी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रोहित राज, शिवम सिंह, दूसरा स्थान हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता, शिवांश पांडेय तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आकांक्षा सिंह, अर्चितु मिश्र, मेघा सिंह को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में विद्यालय में बने विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र राव, नेहा राय, अरविंद मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, मथुरा यादव, संतोष गुप्ता आदि रहे। आगंतुकों का स्वागत प्रिंसिपल कृष्ण कुमार तथा आभार डायरेक्टर डा. गोरखनाथ सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed