{"_id":"5c58790abdec22738b6ae470","slug":"171549302026-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को गंगा स्नान कराने आए पुत्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को गंगा स्नान कराने आए पुत्र की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र में शिवरामपुर गंगा घाट के उस पार सोमवार की सुबह मां को मौनी अमावस्या का स्नान कराने आए शशिकांत पाठक (28) निवासी नियाजीपुर थाना सेमरी बिहार की गंगा स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व दुबहर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुन ग्रामीणों एवं परिवार के लोग अस्पताल में हंगामा कर उसे निजी अस्पताल में ले जाने के लिए अड़े रहे। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया। अपनी मां को गंगा स्नान कराने पुत्र शिवरामपुर गंगा घाट पर पहुंचा जहां उसकी मां गंगा स्नान कर बाहर निकल गई। वहीं, उसका पुत्र नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मृतक शशिकांत नियाजीपुर में प्राइवेट टीचर था।
डूबने से मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। उसी दौरान शव हिलने से मुंह से पानी निकलने पर ग्रामीण दूसरी जगह इलाज करवाने के नाम पर शव को जबरदस्ती ले जाने लगे। इसकी सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी डीके चौधरी, प्रभारी कोतवाल सुनील लाम्बा, परमात्मा नन्द दुबे, दुबहड़ प्रभारी संतोष कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, फेफना प्रभारी केके तिवारी, चौकी इंचार्ज सुभाष यादव सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स अस्पताल में पहुंच गई और परिजनों की उपस्थिति में शव को पोस्मार्टम हाउस से निकाल क्षेत्राधिकारी व सीएमएस की उपस्थिति में फिर एक बार जांच हुई। पुलिस व सीएमएस के सामने शव का ईसीजी भी कराया गया। उसके बाद भी परिजन शव को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए अड़े रहे। लेकिन पुलिस ने शव को नहीं ले जाने दिया।
इनसेट
डूबे युवक को जिला अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि परिजनों को इस पर विश्वास नहीं हुआ और वे हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस और सीएमएस के देखरेख में युवक का इसीजी कराया गया। जिसके बाद भी उसे मृत पाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
- डॉ. एस प्रसाद, सीएमएस, जिला अस्पताल, बलिया