{"_id":"5c3b717ebdec227382445c2f","slug":"171547399550-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत दो को शराब तस्करों ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान समेत दो को शराब तस्करों ने किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के बिगही चट्टी पर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे शराब बेचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि सुनील तिवारी (40) और अविनाश तिवारी (25) पर लाठी-डंडे व लोहे की राड से हमला बोल घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रविवार को विपक्षी द्वारा दोनों पीड़ित सहित आठ लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। जबकि पीड़ित पक्ष द्वारा समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि सुनील तिवारी व अविनाश तिवारी हल्दी से अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही बिगही चट्टी पर पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे अराजकतत्वों ने दोनों पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडा, लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पीड़ित सुनील तिवारी ने पूछताछ में बताया कि चट्टी पर अराजकतत्वों द्वारा कच्ची शराब बेचा जा रहा था। जिन्हें गांव व चट्टी पर बेचने से मना किया गया। इससे नाराज होकर उन लोगों ने हम लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं दूसरे पक्ष से संजय तिवारी ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा छोटा भाई राजू तिवारी व आशिक तिवारी शाम को करीब पांच बजे बिगही चट्टी पर गए थे। जहां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील तिवारी और मेरे भाई के बीच कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद मेरा भाई घर पर चला आया। इसके बाद सुनील तिवारी पक्ष के लोग मेरे दरवाजे पर लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर मेरे भाई को घायल कर दिया। इस बाबत एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि मामला शराब बेचने का नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिल गया है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। फिरभी मामले की जांच कराई जा रही है।