{"_id":"5bccc6e2bdec2267b36ab4be","slug":"171540146914-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेल हादसे में बसारीखपुर गांव के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेल हादसे में बसारीखपुर गांव के युवक की मौत
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। दशहरा के दिन अमृतसर में हुए भीषण रेल हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी दिनेश राम पुत्र मंगल राम (45) भी घटना का शिकार हो गया।
बताते चलें कि दिनेश राम पिछले 25 सालों से अमृतसर मे रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। अमृतसर से जिस मकान में दिनेश राम रहते थे। उस मकान की मालकिन की बेटी शिवानी ने रविवार की दोपहर फोन कर परिवार वालों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही घर में परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। इसके बाद दिनेश की पत्नी निर्मला देवी अपने छोटे बेटे दिपांशु के साथ अमृतसर के लिए रवाना हो गई। मृतक दिनेश राम अपने पीछे दो बेटी निशा (20), निशा (15) और एक बेटा दिपांशु (12) को छोड़ गये। परिजनों ने बताया कि दिनेश मई महीने में घर आये थे। दशहर के दिन दोपहर में फोन कर घर का हालचाल भी लिया था। दिनेश की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
रेल हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
रसड़ा। नगर के गांधी पार्क में गैर राजनीतिक संगठन भारत नौजवान क्रांति सभा के तत्वावधान में पंजाब में रेल दुर्घटना में मृतकों के लिए शोक सभा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। रेल हादसों में मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सदस्यों ने गांधी जी की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर हादसे में मृत्यु लोगों के प्रति श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जावेद अंसारी, सूर्यकान्त यादव, शिवशंकर बिहारी, इक़बाल अहमद बंधु गोंड़ डॉ. बब्बन राम, प्रवीण सिंह, विनीत तिवारी, ट्रेजरी गुप्ता, आरिफ हुसैन, आरिफ़ अहमद, छट्ठू कन्नौजिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे के मृतकों दी श्रद्धांजलि
बलिया। अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने अमृतसर में रावण दहन के दौरान ट्रेन से कुचलकर मृत लोगों को कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुदेश्वर अनाम, डा. फतेहचंद बेचैन, डा. आदित्य कुमार अंशु, नवचंद तिवारी, डा. रीता रागिनी, जितेंद्र त्यागी, नरेंद्र कुमार अनुराग, डा. दिनेश ठाकुर, डा. सुनील कुमार सहित साहित्यकारों ने गतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।