फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधर में लटकी वृद्धा व विधवा पेंशन

अधर में लटकी वृद्धा व विधवा पेंशन

Fri, 23 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अधर में लटकी वृद्धा व विधवा पेंशन
विकास खंड कार्यालय में 1238 वृद्धा व 525 विधवाओं की पेंशन डोंगल के कारण अधर में लटका हुआ है। जबकि पेंशन के आवेदकों द्वारा हर रोज ब्लाक का चक्कर लगाया जा रहा है। आरोप है कि पेंशन कराने के लिए ब्लाक व जिला मुख्यालय पर सुविधा शुल्क लेकर बैरिया ब्लाक से डोंगल लगाया जा रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक के कुल 30 ग्राम पंचायतों के 1703 विधवाओं, 1164 वृद्धा को पेंशन मिलती है, इसके अलावा 1145 विकलांगों को भी पेंशन मिल रही है। मौजूदा समय मे 384 वृद्धा, 447 विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का डोंगल लग गया है, अब जिला समाज कल्याण अधिकारी के यहां से स्वीकृति मिलना बाकी है। जबकि 1238 वृद्धा व 525 विधवा आवेदकों का डोंगल मौजूदा समय मे पेन्डिंग रखा गया है। जिससे उपाध्यायपुर निवासिनी देवमुनिया देवी पत्नी भोला, गंगापुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद , तालिबपुर निवासिनी बिना देवी, मधुबनी निवासी मुस्तफा अंसारी, चिकिया निवासिनी कल्पतिया देवी पत्नी दुधनाथ सिंह सरीखे आवेदक ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एक प्रधान ने कहा कि नेकी करने के नाम पर भी हम लोग बदनाम हो जा रहे हैं, पेंशन का डोंगल कराने के लिए ब्लाक और जिला मुख्यालय पर 1500-1500 रुपये देने पड़ रहे। ऐसे में लाभार्थी तो यही समझेंगे कि प्रधान जी अपने लिए मांग रहे हैं। हालांकि शादी अनुदान के लिए अप्रैल 2017 में आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी है । 167 शादी अनुदान के आवेदकों का बैरिया ब्लाक मुख्यालय से डोंगल लग गया है, अब उनके खाते में जल्द शादी अनुदान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने कहा कि पेंशन के लिए धन उगाही का आरोप गलत है, अगर पेंशन के नाम पर कोई धन उगाही करता है तो शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed