फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सम्मानित किए जाएंगे किसान

सम्मानित किए जाएंगे किसान

Fri, 12 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित किए जाएंगे किसान
बलिया। 23 दिसंबर 2018 को चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसानों को क्रॉप कटिंग से प्राप्त परिणाम के आधार पर सम्मानित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जनपद में रबी 2017-18 की फसल गेंहू, जौ, राई, सरसों, चना, मटर, मसूर में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार क्रमश: प्रथम व द्वितीय प्रदान किए जाएंगे। ताकि कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्धि करने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके। बताया कि पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, सेरीकल्चर एवं गन्ना विकास क्षेत्र में भी सर्वाधिक उत्पादन के आधार पर तीन विशिष्ट महिला कृषकों का भी चयन किया जायेगा। सीडीओ ने कहाकि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रार्थना पत्र पूर्ण कर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, रसड़ा, बांसडीह, बैरिया, जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में 10 रुपया पंजीकरण शुल्क के साथ 31 मार्च 2018 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed