फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लोकगीतों पर खूब झूमें लोग

लोकगीतों पर खूब झूमें लोग

Tue, 26 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोकगीतों पर खूब झूमें लोग
बांसडीह/बेरुआरबारी। आदर मे आयोजित भोजपुरी महोत्सव में फनकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोग सर्दी में भी देर रात तक भोजपुरी की मिठास आनंद उठाते रहे। कलाकारों ने भी कहीं से श्रोताओं को निराश नहीं किया। उधर, कार्यक्रम में नारायनपुर के शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह के पिता को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं भोजपुरी भाषा को एक समृद्ध भाषा बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन अजय कुमार, मनियर के चेयरमैन भीमगुप्ता, रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भोजपुरी ही एक ऐसी भाषा है जिसके एक शब्द के अनेकों अर्थ होते है। यह भाषा एक समृद्ध भाषा है। फाउंडेशन के सदस्य व जनपद के युवा लोकगीत गायक अंकित पाण्डेय ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा में अश्लीलता को दूर करना व आम जन के बीच भोजपुरी को विस्तार दिलाना है। अधिकार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित बांसडीह आदर्श भोजपुरी महोत्सव में आये प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से आये लोकगीत कलाकारों ने लोगों को भक्ति व भोजपुरी के लोकप्रिय गीतों पर खूब झुमाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल राय, मदन राय, विष्णु ओझा, अशोक मिश्र, विनय मिश्र, रविन्द्र राजू, रितु राय, शेखर शर्मा, शैलेन्द्र यादव, प्रियंका सिंह, जयप्रकाश जिद्दी आदि कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को रातभर झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पंकज पाण्डे, अवनीश वर्मा,गोविंद पाण्डे, पंकज सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अध्यक्षता आलोक सिंह कुँवर व संचालन सुरेन्द्र सिंह मुन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed