{"_id":"5a219f2c4f1c1ba12d8b5eae","slug":"171512152876-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के नायक से होगी जनता की उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के नायक से होगी जनता की उम्मीदें
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलिया। निकाय चुनाव की मतगणना के बाद शुक्रवार को सभी नगरों के नायक तय हो गए। इसके साथ ही लोगों की उम्मीदें भी बढ गई हैं। हालांकि कई चेहरे पुराने या उनके ही परिजन हैं। चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों की ओर से वादे भी किए गए जिसको लेकर जनता की निगाहें होंगी।
करीब पांच माह पहले सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगते रहे और करीब एक माह पहले चुनाव की प्रक्रिया शुुरु हुई। पूरे चुनाव के दौरान अलग-अलग प्रत्याशियों की ओर से खासकर विकास को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए। अब मतगणना के बाद नगरों के चेयरमैन भी तय हो गए तो लोग उनकी ओर से किए गए वादे को पूरा होने की भी उम्मीद करेंगे।
जिला मुख्यालय स्थित बलिया नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण, जाम के अलावा सालों गलियों की मरम्मत व सफाई आदि की समस्या नासूर बन चुकी है। कमोवेश सभी प्रत्याशियों ने विकास करने का दावा भी किया था। अब तो जनता ने नगर पालिका का सरताज बना दिया है और लोग कार्यकाल शुरु होने के बाद से ही विकास काम की उम्मीद भी करेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह रसड़ा नगर पालिका के अलावा बांसडीह, सहतवार, मनियर, रेवती, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, चितबड़ागांव व बैरिया नगर पंचायत चुनाव के दौरान भी प्रत्याशियों की ओर से बड़े-बड़े वादे किए गए। इन इलाकों में भी नए बने चेयरमैन से लोगों को विकास की उम्मीदें होंगी। हालांकि कई निकायों में घूम फिर कर पुराने चेहरे ही हैं लेकिन शहर के लोग इस बार किए गए वादे को पूरा होने की उम्मीद जरुर करेंगे।