फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 schools selected in PM Shri, will get 2-2 crores for development

Ballia News: पीएम श्री में 17 विद्यालय चयनित, विकास के लिए मिलेंगे 2-2 करोड़

Thu, 13 Apr 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
17 schools selected in PM Shri, will get 2-2 crores for development
पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इस तरह 17 ब्लॉकों से 17 विद्यालयों को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है। चयनित स्कूलों में इसी सत्र में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग दिशा निर्देश मिलते ही काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को अत्याधुनिक बनाने और विद्यार्थियों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए पीएम श्री योजना की शुरुआत हुई है। इसके तहत जिले के बैरिया, रेवती, बांसडीह, मनियर, नवानगर, पंद्रह, सीयर, नगरा, रसड़ा, गड़वार, हनुमानगंज, सोहांव, दुबहर, बेलहरी, बेरुआरबारी, चिलकहर, मुरली छपरा ब्लॉक के एक-एक विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं के अलावा डेस्क, बेंच, लाइब्रेरी, वाटर कूलर और प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के साथ एक अलग पहचान दिलाई जाएगी। इन स्कूलों का चयन होने के बाद 34 करोड़ की धनराशि से विकास का काम होगा। प्रति स्कूल दो करोड़ रुपये की धनराशि से सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य के साथ संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनिराम सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed