फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1625 patients reached OPD, 80 patients had cough and difficulty in breathing.

Ballia News: ओपीडी में 1625 मरीज पहुंचे, 80 मरीजों को खांसी व सांस लेने में थी दिक्कत

Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
1625 patients reached OPD, 80 patients had cough and difficulty in breathing.
बलिया। जिला अस्पताल में अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। ओपीडी में 1625 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 80 मरीज खांसी व सांस लेने व सीने में दर्द की परेशानी के कारण पहंुचे थे। वहीं, बाल रोग की ओपीडी में 238 बच्चे पहुंचे, 73 बच्चों को सीने में जकड़न व खांसी की समस्या थी।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रहा है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। शुरुआत फेफड़ों में जकड़न, जुकाम, खांसी से होती है। सही इलाज न मिलने पर सांस की नालियों में संक्रमण होता है। सर्दी, खांसी के अलावा सांस से संबंधित अस्पतालों में दवा लेने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि लोगों को सर्दी के मौसम में खानपान के साथ ऊनी या मोटे कपड़े पहनने की जरूरत है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न लें अन्यथा घातक हो सकती है।
विज्ञापन

बैरिया: ठंड के मौसम में हृदय संबंधी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। ओपीडी में भी हृदय रोगियाें की संख्या 8-10 गुना बढ़ गई है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ये संख्या चार से पांच थी, जो अब 30 से 35 हो गई है। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सोनबरसा के अधीक्षक डाॅ. विमल कुमार और डिप्टी सीएमओ डाॅ. विजय यादव ने बताया कि सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल के रोगियों पर पड़ता है। इस समय खांसी-जुकाम के अलावा अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज हृदय रोग के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ये सावधानियां बरतें
गर्म पानी का भाप लेना काफी फायदेमंद होगा
-बच्चे को निमोनिया का टीका जरूर लगवाएं।
- धुएं और भीड़ से बचने का करें प्रयास।

- गंदे हाथों से चेहरे और मुंह को न हुए।

- कोहरा और धुंध होने पर घर से कम निकलें, पौष्टिक भोजन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed