फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बच्चों ने झूले-चर्खी आदि का जमकर उठाया लुत्फ

बच्चों ने झूले-चर्खी आदि का जमकर उठाया लुत्फ

Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने झूले-चर्खी आदि का जमकर उठाया लुत्फ
बेल्थरारोड। चैत्र रामनवमी से एक पखवारे तक चलने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले में भीड़ जुटने से मेले की रौनक बढ़ गई है। भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मेले में लोग जादू शो, मौत का कुआं, झूला डांस, चरखी आदि का आनंद उठा रहे हैं। जीवनोपयोगी वस्तुओं के अलावा खानपान, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन समेत दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओ की कुल एक हजार से अधिक दुकानें सजाई गई है।
विज्ञापन

मेले में महिला ठगों की सक्रियता बढ़ गई है। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लाइन में खड़े महिला श्रद्धालुओं का चेन, जेवर और अन्य सामानों पर हाथ साफ करने की घटनाएं शुरू हो गई है। रविवार को मंदिर में एक महिला का सोने का चेन खींच लिया जिसे भागते समय पुलिस ने धर दबोचा। फिर भी घटनाएं कम नहीं हो रही है। खासतौर पर मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। मेलार्थियों सुविधा के लिए मेला प्रबंधन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। मेला पहुंचने वाले संपर्क मार्गों चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed