फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कल शिक्षण संस्थान व पंडालों में पूजी जाएंगी मां सरस्वती

कल शिक्षण संस्थान व पंडालों में पूजी जाएंगी मां सरस्वती

Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कल शिक्षण संस्थान व पंडालों में पूजी जाएंगी मां सरस्वती
बलिया। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर चल रही है। इस वर्ष मां सरस्वती का पूजनोत्सव 10 फरवरी को होगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। उधर, विभिन्न समितियों के आयोजक पंडाल को भव्यता देने में रात दिन लगे हुए हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के 22 थाना क्षेत्र के 587 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

बसंत पंचमी त्योहार कल है। इस दिन मां सरस्वती नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित पंडालों में पूजी जाएंगी। इसकी तैयारी विभिन्न समितियों की ओर से जोरशोर से चल रही है। वहीं, शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी मां सरस्वती के पूजन को लेकर काफी उत्साहित है। इस दिन विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालयों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का हवन-पूजन कर आगे बढ़ने की प्रार्थना करते हैं। वहीं, समिति के सदस्य भी हवन पूजन कर परिवार के मंगलमय की कामना करते हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद के 22 थाना क्षेत्र के कुल 587 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें शहर कोतवाली में 77, दुबहर में 25, गड़वार में 42, सुखपुरा में 19, फेफना में बांसडीह में 27, बांसडीहरोड में 18, सहतवार में 58, मनियर में 11, बैरिया में 40, दोकटी में 17, रेवती में 36, हल्दी में 37, फेफना में 25, नरहीं में 12, चितबड़ागांव में 26, खेजुरी में 15, पकड़ी में 14, रसड़ा में 17, नगरा में 27, भीमपुरा में 09, सिकंदरपुर में 18 मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित करेंगी। इस प्रकार कुल 587 प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
विज्ञापन

मां सरस्वती की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्षों को उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर लें और उसी चिह्नित स्थान पर ही मूर्ति विसर्जन कराएं। अन्यथा की स्थिति में स्वयं के उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में मूर्ति समिति के सदस्यों का नाम व मोबाइल नंबर डायरी में नोट कर लें। वहीं, विवादित स्थलों का निरीक्षण कर लें ताकि समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed