फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीएसए के कार्रवाई के बाद पीड़ित शिक्षक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

बीएसए के कार्रवाई के बाद पीड़ित शिक्षक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 02 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के कार्रवाई के बाद पीड़ित शिक्षक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
बलिया। बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल का भवन जमींदोज होने के मामले में बीएसए की ओर से कार्रवाई के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज श्रीवास्तव नेे डीएम को पत्र देकर विभागीय दुर्व्यवस्था की पोल खोलनी शुरू कर दी है। चेताया है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो पद से त्याग पत्र देते हुए पूरे परिवार के साथ डीएम कार्यालय के समक्ष आत्मदाह भी करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के राजपुर प्राथमिक विद्यालय पर बतौर प्रधानाध्यापक तैनात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने डीएम को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जिसका भवन काफी जर्जर था। इसके लिए ग्राम प्रधान और उनकी तरफ से संयुक्त हस्ताक्षर वाला पत्र भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 27 जुलाई 2018 को दिया गया। इसी बीच 27 जनवरी 2019 को रात में अचानक स्कूल का भवन गिर गया। बीएसए ने समन्वयक बृजकिशोर पाठक के माध्यम से सूचना देकर अपने कार्यालय में बुलाया। इसके बाद कई प्रकार की धमकियां दी र्गइं। जिसके बाद मेरे खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। चेताया है कि इस प्रकरण में न्याय नहीं मिला तो हम अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए एके राय ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी शिक्षक ने जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है। बाबूबेल के प्रकरण में उन्हें बुलाया गया था। पूछताछ करने पर उन्होंने बीएसए के साथ भी अभद्रता की थी जाते-जाते बीएसए को धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed