{"_id":"5c55d152bdec227376727998","slug":"161549128018-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों और कार्यकर्ताओं की प्राण थे चंद्रशेखर: रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों और कार्यकर्ताओं की प्राण थे चंद्रशेखर: रोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में नगर के टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में युवा चेतना के तत्वावधान में समाजवाद और चंद्रशेखर व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें चंद्रशेखर से जुड़े कई संस्मरणों को याद करते हुए उन्हें युवा तुर्क कहे जाने पर भी विचार रखा गया। कहा कि कभी उन्होंने विचारों से समझौता नहीं किया। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के कबीर थे, आजीवन उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को ताक़त दी।
इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, बलिया जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह एवं चितबड़ागांव नगर पंचायत के अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान का शुभारंभ किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि चंद्रशेखर देश के पहले समाजवादी प्रधानमंत्री थे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आजीवन चंद्रशेखर जी ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य किया। युवाओं को उनके रास्ते पर चलना चाहिए। व्याख्यान के आयोजक युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के कबीर थे, आजीवन उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को ताक़त दी। समाजवाद पर बोलते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक श्री सिंह ने कहा की पार्टियां समाजवाद की आड़ में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। चंद्रशेखर समाजवाद के पुजारी थे और उनके जीते जी उनकी संतान राजनीति में नहीं आईं। गरीबों और कार्यकर्ताओं के प्राण थे। युवा चेतना चंद्रशेखर और समाजवाद में पूर्ण विश्वास रखती है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आख़िर अब तक चंद्रशेखर को भारत रत्न से सरकारों ने क्यों सम्मानित नहीं किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 14 फ़रवरी को बलिया में भारत के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न देने के लिए एक दिवसीय आमरण अनशन पर बैठूंगा। कहा कि चंद्रशेखर हमारे हृदय में हैं। व्याख्यान को बलिया जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह, चितबड़ागांव नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष केशरीनंदन त्रिपाठी, युवा चेतना के महासचिव अजय राय मुन्ना, हरिनारायन राय, डा. अखिलेश राय, मोहन सिंह, डा. राजीव कुमार, अनिल तिवारी, बैजू राय, राजू बारी उफ़ॱर विधायक, सुनील पासवान पिंटू, राकेश सिंह गामा, प्रकाश तिवारी, राजेंद्र यादव, सुधीर मौर्या, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर राय पप्पू, अभिराम त्रिपाठी ने संबोधित किया। व्याख्यान का संचालन युवा चेतना के संगठन सचिव रघुपति सिंह ने किया। इस मौके पर सियाराम यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, नरोत्तम बाग़ी, सुनील पांडेय, अंकित सिंह, तेज प्रताप सिंह मंटू, देवेंद्र सिंह मिंटू, प्रशांत राय पवन, अभिषेक यादव, विक्रम यादव आदि रहे। युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने 51 किलो के माला से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया।