{"_id":"5c3e156cbdec22733c0ba512","slug":"161547572588-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए गाइड लाइन तैयार की गई है और जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।
अगले माह से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। जिले में अब तक 234 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए कवायद तेज हो गई है। प्रधानाचार्य की ओर से कक्ष निरीक्षकों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जाएगी और इसके बाद जिला जिविनि की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। शासन की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए गाइड लाइन तैयार की गई है। इसके अनुसार कक्ष निरीक्षकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। पहचान पत्र पर संबंधित शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, पढ़ाने वाले विषय का नाम व उनकी शैक्षिक योग्यता का अंकन किया जाएगा। पहचान पत्र संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य की ओर से सफेद बेस पर नीले रंग से ब्योरा अंकित कर बनाया जाएगा और उसे जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी और प्रत्येक पांच कक्षों के बीच एक अवमोचक की भी व्यवस्था की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों से 20 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों का पहचान पत्र तैयार कर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य से कक्ष निरीक्षकों की संख्या भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।