{"_id":"5c3790d5bdec2273a3395b0a","slug":"161547145429-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन डकैती कांड का सातवां अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन डकैती कांड का सातवां अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन डकैती कांड में एक और आरोपी हत्थे चढ़ा। जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की सुबह मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से सातवें अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है। इसके पूर्व छह अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
गुरुवार को जीआरपी थाने पर इसका खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती मामले में फरार चल रहा सातवें अभियुक्त को मालगोदाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि पकड़ा गया सातवां आरोपी रेवती कस्बा निवासी आशीष उपाध्याय पुत्र जगदेव उपाध्याय है। जिसके पास से लूट का 1500 रुपये नकदी, एक मोबाइल व डंडा बरामद किया गया। जिसकी 20 वर्ष आयु है। मालूम हो कि 29 दिसंबर की रात रेवती-सुरेमनपुर स्टेशन के बीच बदमाशों ने सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 व 12 बोगी में यात्रियों को मारपीट कर मोबाइल, ज्वेलरी, नकदी सहित अन्य सामान लूटपाट कर भाग गए थे। इस मामले में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।