फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेता से बदसलूकी

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेता से बदसलूकी

Fri, 28 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेता से बदसलूकी

विज्ञापन
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला सहसंयोजक व आल इंडिया व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अशोक कुुमार गुप्ता के साथ गेट पर सुरक्षा में तैनात दारोगा ने बदसलूकी की। वह उप मुख्यमंत्री को पत्रक देने जा रहे थे। अशोक गुप्ता ने बताया कि रौनियार समाज को केंद्र में अन्य पिछड़ी जाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को पत्रक देना चाहते थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। बावजूद उनके साथ बदसलूकी हुई। उन्हें उप मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। इससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के टाउन हाल बापू भवन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित हो रही थी। इस दौरान आल इंडिया व्यापार मंडल के जिला महामंत्री व भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता अपनी मांगों से संबंधित पत्रक देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां वह उप मुख्यमंत्री से मिलकर उत्तर प्रदेश के रौनियार जाति को केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करने की मांग को लेकर पत्रक देना चाहते थे। जैसे ही वह अंदर प्रवेश करने के लिए जाने लगे तो उन्हें सुरक्षा में तैनात पुलिस ने रोक दिया। इस बीच वहां अचानक अफरा तफरी मच गई। पुलिस का रोकना उन्हें नागवार गुजरा और वह मौके पर ही आहत होकर बिलख पड़े। इस पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और उन्हें गाड़ी में बैठाकर कोतवाली भेज दिया। उनका कहना था कि प्रदेश में रौनियार जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्रक देने गया था, जहां सुरक्षा में तैनात दारोगा ने उन्हें न सिर्फ अंदर जाने से रोका बल्कि बदसलूकी भी की। पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें उप मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। इससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed