फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारने को दिया अल्टीमेटम

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारने को दिया अल्टीमेटम

Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधारने को दिया अल्टीमेटम
बलिया। प्रदेश सरकार के वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने रविवार को सीएमओ को स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने को 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। बीस अप्रैल के बाद निरीक्षण में कमियां पाई गईं तो सीधे तौर पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। पखवारा दिवस पर जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री ने बैठक के दौरान सीएमओ को अन्य कार्यों के लिए कड़ाई से निर्देश दिए। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सीएमओ डॉ. एसपी राय को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाया जाय। व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों पर डॉक्टर समय से बैठें, जिससे मरीज अपना उपचार करा सकें। अस्पताल नियम से खुलें। 24 घंटे का अस्पताल तो 24 घंटे खुले होने चाहिए। क्योंकि अस्पतालों पर डॉक्टर बैठते ही नहीं है जिससे मरीजों को दूर दराज के क्षेत्रों से पैसा खर्च कर जिला अस्पताल आना पड़ता है। जिससे उनका नुकसान होता है। निर्देश दिया कि घूस लेना व देना दोनों अपराध है, सभी अस्पतालों पर लिखवाया जाए। साथ हीड्यूटी करने वाले डॉक्टरों का नाम तथा उनका मोबाइल नंबर भी निश्चित रूप लिखवाया जाए। ताकि गड़बड़ी मिलने पर मरीज उनकी शिकायत हम से कर सकें। सीएमओ को ताकीद किया कि सभी सरकारी अस्पतालों पर एक्स-रे मशीन चालू होनी चाहिए। पैथालॉजी केंद्रों पर जांच सुचारु होनी चाहिए। मरीजों को जांच कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। मंत्री ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद निरीक्षण होगा। उसमें दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमएओ डॉ. एसपी राय, सीएमएस डॉ. एस प्रसाद, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मिथिलेश सिंह, बीएसए संतोष कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मरीजों को 12 बजे तक मिले जांच रिपोर्ट: उपेंद्र
बलिया। बैठक के दौरान वन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सीएमओ को कहा कि जांच रिपोर्ट हर हाल में 12 बजे तक मरीजों को उपलब्ध करा दिया जाए। जिससे मरीज उसी दिन जांच रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाकर दवा ले सकें। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन नहीं आना पड़े। क्योंकि दूरदराज से आने वाले मरीजों का पैसा खर्च करना भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच घर में नंबर के नाम पर बदमाशी न की जाए। जिसका नबर आए, उसकी जांच की जाए। कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच में बहुत धांधली की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed