फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन लिपिकों को निदेशक प्रशासन ने किया निलंबित

तीन लिपिकों को निदेशक प्रशासन ने किया निलंबित

Tue, 27 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तीन लिपिकों को निदेशक प्रशासन ने किया निलंबित
स्वास्थ्य विभाग के तीन लिपिकों को स्वास्थ्य निदेशक (प्रशासन) ने निलंबित कर दिया है। इनमें मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला चिकित्सालय कार्यालय के एक-एक प्रधान सहायक व सीएमओ कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। इन पर एरियर आदि के भुगतान में अनियमितता किए जाने का आरोप है। तीनों लिपिकों को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

निदेशक (प्रशासन) ने अपने 23 फरवरी 2018 के आदेश में उल्लेख किया है कि जनपद के कर्मचारियों के एरियर आदि के भुगतान में लाखों रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी जांच अपर निदेशक, आजमगढ़ मंडल डा. रोशन सिंह पटेल द्वारा की गई थी। जिसमें वर्ष 2010-11 से 2013-14 तक अपने कार्य अवधि में एरियर का एक से अधिक बार आहरण किए जाने व कर्मचारियों को एरियर न देकर 3537583 रुपये गबन करना पाया गया। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक नीरज राय (स्थानांतरित), प्रधान सहायक अवधेश कुमार गुप्ता (स्थानांतरित) व जिला अस्पताल में तैनात प्रधान सहायक ओम नारायण तिवारी दोषी पाए गए। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निदेशक (प्रशासन) डा. पूजा पांडेय ने निलंबित करते हुए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। वहीं प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्घवेतन पर देय अवकाश वेतन की धनराशि के बराबर देय होगी। इस बाबत सीएमओ डा. एसपी राय ने बताया कि अभी मेरे यहां लिखित आदेश नहीं आया है। अगर आदेश मिलता है तो पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed