{"_id":"5a3e93f14f1c1b74698c3809","slug":"161514050545-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश उत्सव पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश उत्सव पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सिक्ख समुदाय के 10 वें गुरु गुरुगोविंद सिंह महाराज 351वां प्रकाश उत्सव पर्व शनिवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। सिक्ख समुदाय के लोगों ने गुरू द्वारा रोड स्थित गुरू दरबार से विराट शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा की अगुवाई महाराज के पंज प्यारे कर रहे थे। शोभा यात्रा में आगे-आगे हाथी, घोड़े, ऊंट चल रहे थे।
गुरू दरबार से निकाली गई शोभायात्रा कासिम बाजार चौराह, टॉउनहाल, शिवमंगल सिंह चौराहा, स्टेशन रोड़, आर्यसमाज रोड़ चौराह, चौक आदि स्थानों से होते हुए पुन: गुरू दरबार पहुंचकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में आगे चल रहे पंज प्यारों से पहले सिक्ख समुदाय की महिलाएं अपने हाथों में झाडूू लेकर मार्ग को साफ कर रही थीं। इस दौरान पानी का छिड़काव एवं पुष्प वर्षा किया जा रहा था। साथ ही महिलाओं की मंडली शबद कीर्तन करते हुए महिलाएं आगे-आगे चल रही थीं। वहीं नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चें अपनी झांकी के साथ आगे-आगे चल रहे थे। कटिहार बिहार से आए गतका पार्टी के सदस्यों ने शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान उनके द्वारा विविध तरह का करतब भी दिखाया जा रहा था। गतका पार्टी के करतब को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध रहा। शोभा यात्रा के आगे विभिन्न प्रकार की झांकिया यात्रा को चार चांद लगा रही थी। नगर में निकाले गए शोभा यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा चल रहे पंज प्यारों को लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत कतिया। कासिमबाजार चौराहरे पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपनी टीम के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं रामलीला मैदान के समीप सांसद भरत सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने पंज प्यारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगरपालिका की ओर से खुद नपाध्यक्ष अजय कुमार सपत्निक उपस्थित होकर पुष्पा वर्षा करते दिखे गए।