फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर की नाली व पानी बनी समस्या

नगर की नाली व पानी बनी समस्या

Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगर की नाली व पानी बनी समस्या
बलिया। नगर पालिका परिषद के नए बोर्ड गठित होने के बाद लोगों को यह महसूस होने लगा था कि अब उनकी समस्याएं कम हो जाएंगी। लेकिन इस दिशा में कोई कवायद न होने से लोग चिंतित है। आलम यह है कि लोगों की समस्याएं कम होती नहीं दिख रही है। अब लोगों के लिए नाली के पानी के निकास की समस्या एक पहेली बनी हुई है।वार्ड नंबर 13 में नाली निकास नहीं किए जाने से कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में ही नालियों का गंदा पानी जमा रहता है। जिससे सड़ने के चलते संक्रमण की आशंका बढ़ने लगी है। वार्ड 13 रामपुर नई बस्ती निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस बस्ती के अधिकांश घरों के नालियों का पानी निकलकर कालेज के खेल मैदान में जमा होता रहता है। जिससे संक्रमण की आशंका बनी रहती है। बताया कि इस मोहल्ले के लोगों को नगर पालिका के नए बोर्ड से काफी आशा लगी हुई है। इस दिशा में अब तक कोई कवायद नहीं शुरु की गई।
विज्ञापन

रामपुर नई बस्ती निवासी मनोज कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के लोगों को इसका इंतजाम बहुत पहले कर देना चाहिए। लेकिन अब हम लोगों को नए नपा के बोर्ड काफी आशा है। अब देखना यह है कि नपा की नवगठित टीम क्या कर पाती है। खेल मैदान में नालियों की पानी सड़ने से कई प्रकार की बीमारियों की आशंका है। अरूण कुमार पांडेय का कहना है नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्ड नंबर 13 के रामपुर नई बस्ती में अब तक कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। नगर पालिका की ओर साफ-सफाई पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मोहल्ले के लोगों को इस मोहल्ले के गंदे नालियों के पानी निकास की व्यवस्था करनी होगी। वार्ड निवासी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि रामपुर नई बस्ती में नाली का प्रस्ताव काफी दिनों से चल रहा है। लेकिन चुनाव के दौरान वादे कर जनप्रतिनिधि भूलते चले गए। जिससे हम लोगों के मोहल्ले में नाली के गंदे पानी का निकास आज तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed