फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर विस्तार से कई गांवों का होगा कायाकल्प

नगर विस्तार से कई गांवों का होगा कायाकल्प

Thu, 14 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
नगर विस्तार से कई गांवों का होगा कायाकल्प
बलिया। नगरपालिका क्षेत्र के विस्तार की कवायद पिछली नगरपालिका बोर्ड द्वारा पारित कर शासन को भेजा गया था। लेकिन आज तक विस्तार की कवायद मूर्त रूप नहीं ले सकी। जिससे नगर के आसपास के रहनवासी इलाके तमाम सुविधाओं से आज भी वंचित है। नई नगरपालिका परिषद की बोर्ड गठित होने के बाद लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार के लिए एक बार फिर से आवाज उठेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की पिछली बोर्ड ने करीब तीन साल पहले नगरपालिका क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रपोजल तैयार कर शासन की संस्तुति के लिए भेजा था। जिसमें नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार करते हुए बांसडीहरोड पर परिखरा तक, बैरिया रोड पर सहरसपाली तक, सिकंदरपुर रोड पर बहादुरपुर तक, गड़वार रोड पर मिड्ढा तक, फेफना रोड पर हैबतपुर तक नगरपालिका क्षेत्र में रखे जाने की वकालत की गई थी। नगर क्षेत्र के विस्तार से दायरे में आने वाले गांव का भी कायाकल्प हो सकता था। शासन को संस्तुति के साथ रिपोर्ट भेजी भी गई थी। जो अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

अब नगरपालिका परिषद का नया बोर्ड गठित हो जाने के बाद लोगों के मन में यह कयास लगाए जा रहे है कि नगरपालिका क्षेत्र का विस्तार होगा या नहीं। नगर निकाय चुनाव के समय दावें करने वाले जनप्रतिनिधि इस प्रकरण में कितना रुचि लेते है या यह प्रस्ताव उसी तरह शासन के ठंडे बस्ते में पड़ा रह जाएगा। इस प्रकरण पर नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था उसे फिर से देखकर नगरपालिका क्षेत्र के विस्तार के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed