{"_id":"59a6f4474f1c1b03278b47c2","slug":"161504113735-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया/ बांसडीहरोड। वाराणसी के डीआरएम एके झा बुधवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर सैलून से पहुंचे, जहां प्लेटफार्म 4 और 5 के लिए चिह्नित जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद ठेला गाड़ी पर सवार होकर ट्रैक का निरीक्षण करते हुए बासडीहरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही मरीजों एवं दिव्यंागों के सुविधा के लिए रखा व्हील चेयर, स्टेचर के रख-रखाव के बारे में स्टेशन मास्टर से पूछताछ की और सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीआरएम बुधवार की दोपहर बलिया स्टेशन पर प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद सैलून से अमृतपाली रेलवे क्रासिंग को देखते हुए बोहा स्थित जीउत ब्रह्म बाबा स्थान समीप पहुंचे। जहां रेलवे ट्रैक के नीचे दलदल देख घंटों बारीकी से जांच की। इसके बाद डीआरएम बासडीहरोड पश्चिम केविन के पास पहुंचे। जहां पैदल ही रेल ट्रैक, स्लीपर सहित अन्य ट्रैक का निरीक्षण करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद सैलून में बैठ चल दिये। इस मौके पर रेल पथ निरीक्षक एके प्रजापति, स्टेशन अधीक्षक केपी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।