{"_id":"598cb2624f1c1b593e8b45d2","slug":"161502392930-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को दी कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को दी कानून की जानकारी
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरूवार को नारी निकेतन निधरिया में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राजमणि की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी तथा नारी निकेतन का निरीक्षण भी किया।
राजमणि ने लड़कियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी तथा उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षिका को निर्देश दिया कि वह सभी लड़कियों का नाम व पता आदि की सूची उन्हें व तहसीलदार को उपलब्ध करायें। तासकि लड़कियों को उनके घर भेजने की कार्रवाई की जा सकें। वहीं लड़कियों की शिक्षा की गुणवत्ता, भोजन तथा कपड़ा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख दुरूस्त रखें। शारीरिक एवं मानसिक विकलांगता की दशा में दण्ड विधान के बारे में भी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी। इस मौके स्थाई लोक अदालत के सदस्य सपना पांडेय, अजय तिवारी, तहसीलदार सदर जितेंद्र सिंह, जिला विकलांग कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।