{"_id":"59875e484f1c1be6638b4893","slug":"161502043720-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी के बोल पर झूम उठे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरी के बोल पर झूम उठे श्रोता
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय भोजपुरी विकास संस्थान सम्बद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से शनिवार की शाम टाउन हाल के बापू भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने कजरी से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारीने कहा कि परंपरागत आयोजन से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।
कजरी उत्सव का शुभारम्भ बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल व पूर्व मंत्री नारद राय के साथ भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा, गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय, महासचिव विजेन्द्र राय व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गायक गोपाल राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न, बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। भरत शर्मा के गीतों से कार्यक्त्रस्म का जो शानदार आगाज हुआ, वह अंत तक उसी रौ में चलता रहा। लगातार करीब दो घंटे की उनकी प्रस्तुति को दर्शक मुग्ध होकर अपलक देखते रहे। इसके बाद लखनऊ से आयीं मोहिनी ने कजरी गीतों पर युवाओं को खूब झुमाया। प्रियंका पायल की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला तो मिर्जापुर की कजरी स्पेशलिस्ट कुसुम पांडे ने खोल ना केवड़िया हम विदेशवा जइबो ना... । कचौड़ी गली सून कईल बलमू...। जैसे परम्परागत गीतों से सबका दिल जीत लिया। रही-सही कसर गोपाल राय व निशा पांडे की जुगलबंदी ने पूरी कर दी। भरत शर्मा की आवाज की वही पुरानी बुलंदी को देखने व सुनने के बाद हर कोई मुग्ध हो गया। मिर्जापुर से आयीं कुसुम पांडे, लखनऊ की मोहिनी द्विवदी, गायिका व अभिनेत्री निशा पांडे तथा जिले की कलाकार प्रियंका पायल के गीतों ने दर्शकों को खूब झुमाया।