{"_id":"598604584f1c1b045f8b4571","slug":"161501955160-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतम उत्पादन करने वाले किसान होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतम उत्पादन करने वाले किसान होंगे सम्मानित
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी संन्तोष कुमार ने बताया कि मा0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर, 2017 को क्रॉप कटिंग से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जनपद में खरीफ 2017 की फसलों धान एवं मक्का में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार क्रमश: प्रथम व द्वितीय प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, सेंरीकल्चर एवं गन्ना विकास के क्षेत्र में सर्वाधिक उत्पादन के आधार पर तीन विशिष्ट महिला कृषकों का भी चयन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कृषक प्रार्थना पत्र पूर्ण करने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, रसड़ा, बांसडीह, बैरिया, जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में दस रुपये मात्र जमा करके पंजीकरण कराना होगा। बताया कि पुरस्कार हेतु चयन पंजीकृत कृषकों के फसल की कराई गई क्राप कटिंग में प्राप्त उपज परिणाम के आधार पर जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा अन्तिम निर्णय पर किया जायेगा। उन्होंने समस्त उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि इसका प्रचार-प्रसार कर कृषकों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित कर पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।