फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सूखा राहत वितरण मामले में जांच में दोषी मिलने पर भी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं

सूखा राहत वितरण मामले में जांच में दोषी मिलने पर भी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं

Sat, 22 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सूखा राहत वितरण मामले में जांच में दोषी मिलने पर भी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं
सिकंदरपुर। सूखा राहत वितरण मामले में शिकायतकर्ताओं के प्रत्यावेदन पर ऑनलाइन फीडिंग में लेखपाल जैनुद्दीन को जांच में दोषी दिखा दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चल रही हैं। लेकिन तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

मुख्य तहसील दिवस में कस्बा निवासी पिन्टू पाठक ने दो मई 2017 को तहसील दिवस में सूखा राहत न मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा जांच कराई गई तो लेखपाल जैनुद्दीन द्वारा चेक वितरण किए जाने की फर्जी रिपोर्ट विभाग को भेजने की जानकारी हुई। जब जांच हुई तो शिकायतकर्ता को चेक नहीं मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद लेखपाल जैनुद्दीन के विरुद्ध तत्कालीन उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी द्वारा विभागीय कार्रवाई करने का पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। ताकि मॉनीटरिंग में यह मिल सके कि इसमें कार्रवाई चल रही है। लेकिन तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और तो और लेखपाल का कुछ हल्को से प्रभार कम कर दिया गया। किन्तु आज तक चार्ज नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार यादव का कहना है कि संबंधित लेखपाल के मामले पर कार्रवाई को लेकर जांच का पता लगवाता हूं। यदि लेखपाल दोषी पाए गए हैं तो अवश्य ही विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed