फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   16 huts of 10 families in Agali

अगलगी में 10 परिवारों की 16 झोपड़ियां राख

Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
16 huts of 10 families in Agali
नवका गांव में गैस सिलेंडर की आग से जला टिनसेड व घर गृहस्ती का सामान। - फोटो : BALLIA
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव में मठिया के समीप रविवार की दोपहर खरवार बस्ती में अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने 10 परिवारों की 16 झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। उधर, सामान को बचाने में एक महिला का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खरवार बस्ती में सबसे पहले बेनीमाधव के घर से आग की लपटें दिखाई दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों जितेंद्र पुत्र सरगुन खरवार का घर आ गया और घर में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और जितेंद्र के घर में रखे नकद 20 हजार रुपये समेत रोजमर्रा की चीजें, चौकी,कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गया। इसके अलावा अगलगी में कलावती देवी पत्नी स्व. बेनीमाधव, सत्येंद्र, कन्हैया, अशोक, सरगुन, संजय, माना की झोपड़ी में रखे नगदी व घर गृहस्थी के सामान जल गए। आग से सामान बचाने के दौरान पार्वती देवी (54) पत्नी सरगुन का हाथ जल गया। जिन्हें एम्बुलेंस से रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां गम्भीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अगलगी के लगभग दो घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास से गड्ढे और हैंडपंपों से पानी लेकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे बैरिया तहसीलदार कृष्ण कुमार राठौर ने अगलगी का जायजा लिया। कहा कि जो भी सहायता होगी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed