{"_id":"5d0faec38ebc3e1f7f10914f","slug":"156130885011-ballia-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना
विज्ञापन
बलिया/दुबहर। हर साल की भांति इस वर्ष भी दुर्गाशक्ति कांवरिया संघ के सौजन्य से एवं समाजसेवी एवं ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कांवरियों का एक समूह रविवार को नगर के दुर्गा मंदिर, बाबा बालेश्वर, दुबहड़ स्थित महावीर मंदिर एवं भृगुमंदिर, दुर्गा मंदिर आदि का दर्शन-पूजन कर लोक कल्याणार्थ की कामना करते हुए बसों द्वारा बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बाबा के जयकारे से मंदिर शिवमय हो गया। श्रद्धालु भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए बस से बाबा धाम की ओर निकल पड़े।
दुर्गाशक्ति कांवरिया संघ के बैनर तले कांवरिया समूह दुबहर स्थित महावीर मंदिर एवं नगर के भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि का दर्शन-पूजन कर व्यक्तिगत एवं लोक कल्याणार्थ की कामना करते हुए बसों द्वारा बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। जनपद के प्रमुख कीर्तन गायकों एवं संगीतकारों राजेश पाठक, अशोक मधुकर, विजय पाठक व्यास, संतोष कुमार, कुंदन यादव आदि का एक जत्था भी रवाना हुआ। जो बाबा बैजनाथ मंदिर परिसर में सोमवार से 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हर साल की भांति इस बार भी करेगा।
इसकी पूर्णाहुति मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ कराई जाएगी। इसके बाद कांवरिया संघ का समूह बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन कर बलिया के लिए वापस होगा। कांवरिया संघ के समूह में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, अंजनी सिंह, गबड़ू पांडेय, ईश्वरदयाल मिश्र, अखिलेश सिंह, हनुमान सिंह, रविंद्र सिंह, केशव सिंह, कृष्णकांत पाठक टुन्नू, मुन्ना शर्मा, गोपाली राजभर, लड्डू राजभर आदि लगभग 300 लोग मौजूद थे। गीतकार एवं सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने कांवरिया संघ के शुभ यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामना प्रदान की।