फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक देश में दो निशान, दो विधान के विरोधी थे डा. श्यामा प्रसाद

एक देश में दो निशान, दो विधान के विरोधी थे डा. श्यामा प्रसाद

Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
एक देश में दो निशान, दो विधान के विरोधी थे डा. श्यामा प्रसाद
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय समेत जनपद के अलग-अलग स्थानों पर पर रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रकाश मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ काल के पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया तथा बिना अनुमति कश्मीर में प्रवेश किया था। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। इस अवधारणा को लेकर एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे के नारे लगाए। इसके साथ ही 23 जून 1953 को भारत माता की एकता और अखंडता के लिए प्राणों की आहुति दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, नकुल चौबे, नंदलाल सिंह, राजीव मोहन चौधरी, संजय मिश्रा, राजेश गुप्ता, राजेश सिंह, अंजनी राय, संतोष पाठक, पीयूष तिवारी, अवनीश शुक्ला, देवब्रत दूबे, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बलिया नगर के जापलिनगंज स्थित बूथ संख्या 178 में नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पीयूष चौबे, नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला मंत्री पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, धरम भारती, अंकुर उपाध्याय, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीष सिंह ने किया।
विज्ञापन

बांसडीह: भाजपा बांसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी की उपस्थिति में गर्वभती महिलाओं और मरीजों को पौष्टिक आहार वितरित किया। तत्पश्चात नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में बैठक आयोजित की। इसमें डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने अपने विचार रखे। इस मौके पर अंजनी तिवारी, अमित यादव, राकेश प्रजापति, सत्यम पांडेय, सुमित तिवारी, राजकुमार चौहान, आशीष गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनीष भारती, राजू पटेल, संदीप कुमार, सुनील वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती: भाजपा के रेवती मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 66वें बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अर्जुन सिंह चौहान, सत्येन्द्र सिंह, अनिल सिंह, हीरालाल वर्मा, रजनीश गिरि, लालबाबू वर्मा, कुलदीप सिंह, मंगल सिंह, धनंजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed