फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विद्युतकर्मियों से अराजकतत्वों ने की बदसलूकी, दी तहरीर

विद्युतकर्मियों से अराजकतत्वों ने की बदसलूकी, दी तहरीर

Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों से अराजकतत्वों ने की बदसलूकी, दी तहरीर
बांसडीह। शनिवार को आई आंधी बारिश के दौरान विद्युत तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इसको लेकर नाराज कुछ लोगों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र बांसडीह पहुंच कर विद्युत कर्मियों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने कागजात भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

आंधी से टूटे तारों को समय से जोड़ पाना विद्युत कर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है। उधर, बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराजगी है। रविवार सुबह बांसडीह स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अजीत कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव और राजकुमार परिचालन कर रहे थे। अजीत यादव का आरोप है कि बांसडीह थाना इलाका के खरौनी निवासी कुछ लोगों ने आकर उपकेंद्र कार्यालय पर मारपीट की। कागजात फाड़ दिए। उनके विरुद्घ बांसडीह थाने में तहरीर दी गई है। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अवर अभियंता संजय कुमार यादव भी उपस्थित रहे। बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि खरौनी गांव के लोगों के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद का मामला प्रकाश में आया है, तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच व उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed