{"_id":"5d03cf718ebc3e46b33c61b4","slug":"15605307905-ballia-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया डिपो की बस फैजाबाद में भिड़ी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया डिपो की बस फैजाबाद में भिड़ी, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। बलिया डिपो की बस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान फैजाबाद के पास भिड़ गई। इससे बस में सवार बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी संविदा कर्मचारी बस चालक धर्मेंद्र यादव (50) पुत्र उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह यात्री लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। फैजाबाद के आसपास एक ट्रक आगे चल रहा था जो अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ब्रेक लगाते-लागाते बस ट्रक के पीछे जा भिड़ी।
इस दौरान यात्री चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को फैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता उमाशंकर यादव ने कहा कि पुत्र धर्मेंद्र गुरुवार की सुबह बाइक से बलिया गया। उसके बाद अपनी बाइक स्टैंड में खड़ा कर रोडवेज बस को लेकर दिल्ली के लिए चल दिया। बताया कि उनका पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गया। उधर, घायल धर्मेंद्र की मां आशा देवी ने बताया कि उनका पुत्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। करीब चार वर्षों से रोडवेज बस को चलाता है। इससे पूरे परिवार का जीवन यापन होता है।