{"_id":"5d027fc1bdec226db80cdb8b","slug":"156044485411-ballia-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर तमसा के तट पर हुई गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर तमसा के तट पर हुई गंगा आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर चितबड़ागांव में तमसा तट पर स्थित जालिम सिंह घाट पर आयोजित महा आरती कार्यक्रम में बुधवार शाम तमसा तट असंख्य दीपों से जगमगा उठा। सांस्कृतिक मंच पर दिल्ली से पधारे तरूण चोपड़ा झांकी ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक झांकियों को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चितबड़ागांव नगर पंचायत को रगड़ती बह रही तमसा के जालिम सिंह घाट पर बुधवार की शाम आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में काशी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार से आरती का शुभारंभ कराया ।एक तरफ जहां असंख्य दीपों से तमसा तट जगमगा उठा तो वहीं विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण तट देवमय होने का आभास कराने लगा। भारी संख्या में तमसा तट पर जुटे स्त्री- पुरुष, बालक और वृद्ध इस महा आरती के साक्षी बने। तट पर ही बने सांस्कृतिक मंच पर दिल्ली से पधारे कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जन को आह्लादित कर दिया।
राधा कृष्णकी झांकी, सत्यम शिवम सुंदरम का प्रतीक भगवान शिव के तीनों रूपों की झांकी तथा शिव का तांडव नृत्य देख लोग भाव विभोर हो उठे। मुख्य यजमान शिवमोहन सिंह के यजमानत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, विशिष्ट अतिथि श्री नाथ मठ रसड़ा के पीठाधीश्वर कौशलेन्द्र गिरि व भोजपुरी गायक गोपाल राय रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी व भाजपा नेता अमरजीत सिंह के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अगं वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नगर पंचायत के उपस्थित गणमान्य लोगों में भाजपा नेता सुशील पान्डेय, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शशिकला तिवारी, विनय सिंह, मनीष तिवारी, कमलेश सिंह, मोतीचंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अरुण सिंह, गोपाल सिंह, मनीष सिंह, गुड्डू सिंह, अवनेंद्र सिंह, रमेश खरवार, आलोक तिवारी, भुपेन्द्र सिंह, रविप्रकाश पान्डेय, अभिषेक तिवारी, अभिनाश सिंह, राजदेव सिंह, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया तथा संजीव चन्द्र तिवारी, प्रखर सिंह, रिकब सिंह ने आगन्तुक का आभार व्यक्त किया।