{"_id":"5d027fb7bdec226da35a9eea","slug":"156044484416-ballia-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये गायब होने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये गायब होने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। रानीगंज बाजार स्थित एक दुकान पर माला खरीदने गई महिला के झोले से 20 हजार रुपये गायब होने तथा पुलिस व दुकानदार के बीच हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने गिरजा देवी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
तालिबपुर निवासिनी गिरजा देवी पत्नी स्व शिवजी साह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार को एसबीबाई की शाखा कोटवां के खाते से 20 हजार रुपये निकालने के बाद एक दुकान से माला खरीद रही थी। जब झोले में पैसा निकालने के लिए हाथ लगाई तो उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब था। महिला का आरोप है कि उस समय दुकान में मेरे व दुकानदार के अलावा अन्य कोई नहीं था। इसके बाद वह बैंक पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह से शिकायत किया। इसके बाद कांस्टेबल जब दुकानदार के पास पूछताछ करने पर पहुंचे दुकानदार ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी व दुकानदार के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद दुकानदार ने कांस्टेबल दुकान में बैठा लिया। इस बाबत अपरपुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि गिरजा देवी की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।