{"_id":"5d027ce7bdec226d6b30e02c","slug":"156044412516-ballia-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा सप्लायर के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा सप्लायर के हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव के पास रुपयों से भरा बैग लूटने की नीयर से बुधवार को दिनदहाड़े पिकअप से जा रहे दवा सप्लायर अवधेश कुमार सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले बाइक सवार बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घायल अवधेश का इलाज मऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है जहां हालत में सुधार बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने चालक कृष्ण कुमार यादव की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर स्थित अर्चना मेडिकल स्टोर के कर्मचारी और बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी अवधेश कुमार सिंह पुत्र शिवजी सिंह बुधवार को बेल्थरारोड में कई मेडिकल स्टोरों पर दवा देने और बकाया रुपये की वसूली करने के बाद पिकअप से वापस सिकंदरपुर मार्ग होकर बलिया जा रहे थे। जैसे ही वह उभांव थाने से कुछ दूर स्थित करीमगंज गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास पहुंचे कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर पिकअप को रोका और बैग मांगा। रुपये से भरा बैग नहीं देने पर हमलावरों ने अवधेश को गोली मार दी थी। हमलावर हेलमेट लगाए थे। अवधेश के बाएं पैर में एक-एक कर तीन गोलियां लगी हैं। हमलावरों ने तमंचे की बट से अवधेश के सिर पर प्रहार किया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजन घायल को लेकर मऊ एक निजी चिकित्सालय में चले गए। जहां घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चालक की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई जारी है। जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
घायल कर्मचारी को मुआवजा देने की मांग : सिकंदरपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन इकाई सिकंदरपुर की बैठक गुरुवार को बस स्टेशन चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें दवा दुकानदारों से वसूली कर वापस जा रहे दवा सप्लायर को दिनदहाड़े गोली मारने एवं वसूली का पैसा लूटने का असफल प्रयास करने को लेकर कड़ी निंदा की गई। वही घायल कर्मचारी को मुआवजा देने एवं व्यापारियों की सुरक्षा करने की मांग की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राय, रामबचन वर्मा, राहुल राय, सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्रीनिवास सिंह, संतोष वर्मा, विनय कुमार राय, अनिल कुमार यादव, महेश गुप्ता, अशोक शर्मा, परमहंस वर्मा आदि मौजूद रहे।