{"_id":"5cffdf88bdec22072a555224","slug":"1560272768932-ballia-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता एएन 32 विमान का कुछ हिस्सा मिलने की सूचना से लोगों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता एएन 32 विमान का कुछ हिस्सा मिलने की सूचना से लोगों की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। असोम के जोरहाट स्थित वायुसेना की यूनिट के लापता एएन 32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिलने की सूचना तो मिली है लेकिन उसपर सवार सूरज सिंह समेत अन्य 13 लोगों को पता नहीं चल पाया है।
विमान का मलबा मिलने की सूचना मिलने पर मंगलवार को सूरज सिंह के परिजनों में उम्मीद तो जगी लेकिन विमान में सवार लोगों की जानकारी नहीं मिलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। तीन जून को वायुसेना का विमान लापता होने की सूचना के बाद से ही सूरज के परिवार के लोग परेशान हैं। सूरज के दो भाई भी जोरहाट गए थे लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सूरज की पत्नी, पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य चिंतित हैं। मंगलवार को परिवार के लोगों को पता चला कि वायु सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो में विमान का कुछ मलबा मिला है। बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलने का समाचार आते ही लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। यह विमान तीन जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इस विमान में आठ क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे जिसमें शोभाछपरा निवासी एयरफोर्स के जवान सूरज सिंह भी थे। आंखों में आंसू लिए सूरज के पिता विनोद सिंह ने कहा कि काश सूरज 15 दिनों की जगह 24 दिनों की छुट्टी पर रहा होता तो शायद इस हादसे से बच जातो। तीन माह पहले सूरज की हुई शादी शालू से हुई थी। शालू पति की सलामती की कामना ईश्वर से कर रही है। द्वाबा वासी भी सूरज की सकुशल की कामना कर रहे हैं।
हवन कर की सलामती की दुआ : सुखपुरा। भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 में सवार सभी जवानों की सलामती के लिए क्षेत्र के खरहाटार स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को हवन पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जवानों की सकुशल वापसी की कामना की गई। मंदिर के पुजारी मुनेश्वर दास व पप्पू पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इस मौके पर हिमांशु सिंह, पप्पू पाठक, रामू राजभर, संतोष सिंह, अनुराग ,भोलू, मोलू, विपुल, ह्दय,आदि लोग उपस्थित रहे।