फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जनपद में लगाए जाएंगे 35 लाख पौधे

जनपद में लगाए जाएंगे 35 लाख पौधे

Tue, 11 Jun 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
जनपद में लगाए जाएंगे 35 लाख पौधे
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने वृक्षारोपण के संबंध में मंगलवार को विकास भवन में एक बैठक की। कहा कि जनपद को 35 लाख से ऊपर पौधे लगाने का जो लक्ष्य मिला है। उसको पूरा करने के लिए वन विभाग के साथ अन्य सहयोगी विभाग भी गंभीरता से लग जाएं। खासकर राजस्व, पंचायत और बेसिक शिक्षा को विशेष जोर देने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ श्रद्धा यादव ने वृक्षारोपण के संबंध में जरूरी जानकारी दी। बताया कि कुल मिले लक्ष्य में से वन विभाग को 10 लाख 65 हजार पौधे लगाने हैं। बाकी पौधे ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, बेसिक शिक्षा समेत 23 अन्य विभाग लगाएंगे। वन विभाग द्वारा इनको पौधों की आपूर्ति की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभागों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनरेगा से बजट आवंटन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण में इस बार रोजगार सेवकों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसीलिए उनको इस बार ट्री गार्जियन यानी %वृक्ष अभिभावक% का नाम दिया गया है। वन विभाग में उनका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही पौधों को बचाने के लिए जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि इन सब का उद्देश्य यही है कि पौधे लगाने के साथ उनकी पूरी सुरक्षा भी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed