फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बोल्डर के उपर राबिश डालने से ग्रामीण नाराज

बोल्डर के उपर राबिश डालने से ग्रामीण नाराज

Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर के उपर राबिश डालने से ग्रामीण नाराज
नगरा। बेल्थरा रोड के मोहम्मदपुर संपर्क मार्ग के निर्माण में बोल्डर बिछाने के बाद पिच करने से पहले भट्ठे की राबिश डालने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। निर्माण में गुणवत्ता नहीं लाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर चकिया संपर्क मार्ग पर एक साल पहले बोल्डर डालकर छोड़ दिया गया था और उस पर रोलर भी नहीं चलाया गया था जिससे मोहम्मदपुर, चकिया, लहसनी आदि गांव के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत होती थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तहसील दिवस बेल्थरारोड पर दी, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत का कोई असर नहीं हुआ। तब गांवों की महिलाएं 27 दिसंबर 2018 को सड़क पर उतर आई थी जिससे नगरा बेल्थरा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो तत्काल रोलर चलाने की बात कहने पर महिलाओं ने रोड जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग द्वारा रोलर चलाया गया और तभी से संपर्क मार्ग पर काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीण जब इसकी शिकायत जिले से लगायत तहसील तक किए तो ठेकेदार द्वारा संपर्क मार्ग पर भट्ठे की राबिश गिरा दी गई। जबकि विभाग का कहना है कि ठेकेदार को भस्सी डालनी चाहिए। मंगलवार को एक दर्जन से उपर ग्रामीण गिराए गए भट्ठे के राविश के पास पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों में सपा नेता हरिवंश यादव, कुद्दुस अंसारी, विक्रमा यादव, गुड्डू, मो आसिफ, वीरेंद्र यादव, धीरज राम सुनील राम आदि ने चेताया कि यदि संपर्क मार्ग पर राबिश डाली गई तो ग्रामीण दुबारा सड़क पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed