{"_id":"5cf6a24fbdec220771036d9d","slug":"15596672749-ballia-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पर्यावरण जागरुकता के लिए बनाई पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पर्यावरण जागरुकता के लिए बनाई पेंटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कॉलेज, बलिया में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता पर पेंटिंग बनाई। इस दौरान बढ़ती जनसंख्या, कटते वृक्ष, सूखते तालाब, जैसे ज्वलंत समस्याओं पर कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान ने व्याख्यान दिया। बच्चों को पर्यावरण संतुलन के बारे में कई चित्रकला से संबंधित टिप्स दिए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जान बचना है तो पौधरोपण अवश्य करें। दादर पीजी कॉलेज सिकंदरपुर के प्रो. अंबुज सिंह ने कहा कि दैवीय आपदाएं आपको बार-बार संकेत दे रही हैं, यदि नहीं चेते तो जीवन को खतरा है। इस मौके पर विनायक शरण सिंह, विजय प्रकाश गुप्त, शैलेन्द्र यादव, उपेंद्र ठाकुर, मेराजु नवी आदि ने अध्यापकों और बच्चों को संबोधित किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक नुरुल हक़, शमशाद आलम, हरिशंकर प्रसाद, नौशाद अंसारी, वैष्णवी मिश्रा, इरशाद अहमद जुगनू, बुशरा ने पर्यावरण की थीम को समझाते हुए अनुपम कला कृति बनवाए। डॉ. इफ्तखार खान ने बताया कि बुधवार को वन बिहार जीराबस्ती में पर्यावरण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता होगी।