फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   परीक्षा केंद्र नजदीक करने की अभ्यर्थियों ने की मांग

परीक्षा केंद्र नजदीक करने की अभ्यर्थियों ने की मांग

Mon, 03 Jun 2019 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र नजदीक करने की अभ्यर्थियों ने की मांग
रसड़ा। पकवाइनार स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान परिसर में डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षण मोर्चा के बैनर तले डीएलएड प्रशिक्षुओं ने परीक्षा केंद्र दूर बनाने के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य को छात्रों ने ज्ञापन सौंप कर परीक्षा केंद्र नजदीक बनाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से डीएलएड 2017 बैच के परीक्षा के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मनमानी तरीके से किया गया है। जिन चार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है वे रसड़ा से 35 किमी तथा भीमपुरा व बेल्थरारोड से 70 से 75 किमी की दूरी पर हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा जारी नियमावली का हवाला देते आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र का मानक 20 किमी की दूरी ही है। भीषण गर्मी के कारण छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ेगा। परीक्षा केेंद्र को बदला जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आविद अली, हिमांशु, मुकेश, रजनीश, गणेश सौरभ, प्रिन्स, सोनू, दिलीप, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed