फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   900 हेक्टेयर में किया जाएगा धान की खेती का प्रदर्शन

900 हेक्टेयर में किया जाएगा धान की खेती का प्रदर्शन

Sun, 02 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
900 हेक्टेयर में किया जाएगा धान की खेती का प्रदर्शन
बलिया। कृषि विभाग की ओर से 900 हेक्टेयर में धान का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें 600 हेक्टेयर में विभिन्न आधार बीज और 300 हेक्टेयर में शंकर धान का प्रदर्शन होगा। इसके लिए शासन से कुल 320 क्विंटल विभिन्न प्रजातियों के धान का बीज प्राप्त हुए हैं। कृषि विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आमतौर पर किसान प्रचलित देशी धान के बीजों का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं जबकि शोधित आधार, प्रमाणित या शंकर धान के बीजों से पैदावार कई गुना अधिक मिलती है। खासकर किसानों के अंदर शंकर बीज को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां भी हैं जिसके चलते किसान शंकर बीज का इस्तेमाल कम करते हैं। दूसरी ओर सरकार किसानों को फसलों से अधिक से अधिक पैदावार मिल सके और उनकी आय बढ़ सके इसको लेकर कवायद में जुटी है। सरकार की ओर से पिछले कई सालों से आधार, प्रमाणित व शंकर धान के बीज को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन व अनुदान आदि देने का काम किया जा रहा है। इसके तहत शासन की ओर से वर्ष 2019-20 में जिले के लिए कुल 900 हेक्टेयर में प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो धान के प्रदर्शन के लिए किसानों के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों केे प्रदर्शन के लिए बीज का वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि इस साल कुल 900 हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के धान का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए किसानों के चयन की कार्रवाई शुरू की गई है। किसान पूरा मूल्य देकर प्रदर्शन बीज लेंगे और विभाग की ओर से उनके खाते में पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को देना होगा पूरा मूल्य, फिर खाते में होगी वापसी : बलिया। पूर्व में किसानों को प्रदर्शन के लिए बीज के साथ ही उर्वरक आदि नि:शुल्क दिए जाते थे। लेकिन इस बार अब किसानों को प्रदर्शन के लिए विभाग की ओर से निर्धारित बीज आदि के मूल्य का भुगतान करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से संपूर्ण धनराशि किसानों के खाते में वापस की जाएगी। प्रदर्शन या सामान्य तौर पर बीज पर मिलने वाले अनुदान राशि के लिए किसानों को किसान सम्मान योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बीज हैं उपलब्ध : बलिया। जिले में विभिन्न प्रजातियों के धान के बीज उपलब्ध हो गए है और शासन की ओर से इसके मूल्य का भी निर्धारण किया गया है। आधारित किस्म में एचयूआर (मालवीय सुगंधा) 50 क्विंटल (56.65 रुपये प्रति किलो), सियाटस (महीन) 150 क्विंटल (34.70 रुपये प्रति किलो) और डीपीटी 5204 भी 150 क्विंटल (दर 34.70 रुपये प्रति किलो) उपलब्ध है। इसके अलावा प्रमाणित बीजों में सांभा सब वन 100 क्विंटल (34.70 रुपये प्रति किलो), एनडीआर 2064 (मोटा) 60 क्विंटल (दर 34.40 रुपये प्रति किलो) और पंत 24 (मोटा) 30 क्विंटल (दर 34.40 रुपये प्रति किलो), शंकर बीजों में यूएस 312 (280 रुपये प्रति किलो), यूएस 382 (257 रुपये प्रति किलो), एराइज 6444 गोल्ड (285 रुपये प्रति किलो), एनपीएच 8899 (265 रुपये प्रति किलो) और जेके 401 (250 रुपये प्रति किलो) उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed