फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घघरौली गांव पहुंच नारद ने पीड़ितों का जाना हाल

घघरौली गांव पहुंच नारद ने पीड़ितों का जाना हाल

Sun, 02 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
घघरौली गांव पहुंच नारद ने पीड़ितों का जाना हाल
बलिया/बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में 30 मई को दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में सदर तहसीदार, सुखपुरा एसओ, 11 पुलिसकर्मी संग पुरुष व महिलाएं भी घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 54 नामजद व 450 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर अब तक 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद से गांव का अमनचैन छिन गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री नारद राय घघरौली गांव पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना। इसके बाद घायल करीब नौ महिला व एक विकलांग को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया। इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव भी जिला अस्पताल पहुंच पीड़ितों का हाल जाना। पूर्व मंत्री श्री राय ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों के दु:ख की घड़ी में साथ है। कहा कि घघरौली की घटना काफी निंदनीय है। एसपी एवं डीएम से मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस द्वारा लोगों पर किया जा रहा उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जिस पुलिस कर्मी ने महिलाओं से अभद्रता एवं उनकी पिटाई की है, उसके ऊपर डीएम व एसपी से मिलकर करवाई कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ितों से अनुरोध किया कि जो लोग पुलिस के भय से गांव छोड़ दिये हैं। वह अपने-अपने घर आ जाए। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अजीत मिश्र, अजय यादव, परमात्मा पांडेय, लक्ष्मण राय, भीम चौधरी, अनिल तिवारी, ग्राम प्रधान कैमुद्दीन अंसारी, भगवान यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed