फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा के जीत के बाद कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

भाजपा के जीत के बाद कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के जीत के बाद कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
बांसडीह। भाजपा बांसडीह मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दिन रात एक कर देने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि जिस तरह सभी इलेक्ट्रानिक चैनलों ने अपने सर्वे में एक बार फिर मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत लाते दिखा रहे है। वह पूरी तरह से आगामी 23 मई को सच साबित होगा। देश की जनता ने एक बार फिर जाति, धर्म के बंधन को तोड़ते हुये देश की सत्ता को एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को सौंपने जा रही है। इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मत से एक प्रस्ताव पारित कर योगी सरकार द्वारा ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से हटाये जाने की सराहना की गई और कहा गया कि सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को टूटने से बचाने वाला कदम उठाया है। इस मोके पर दिनेश तिवारी, शशिकांत सिंह, रणवीर सिंह, अशोक पांडेय, प्रभु राजभर, प्रेमचंद्र साहनी, मनीष भारती, राहुल गुप्ता, राजू पटेल, मुनजी कुमार, अमित यादव आदि उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री कन्हैया प्रसाद ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed