फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1517 left the exam in both the shifts on the first day

पहले दिन दोनों पालियों में 1517 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
1517 left the exam in both the shifts on the first day
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पीजीटी (प्रवक्ता) की लिखित परीक्षा मंगलवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कोविड गाइड लाइन के अनुरूप कराई गई। इसमें 5705 के सापेक्ष 4188परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। 1517 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली पाली में नौ परीक्षा केंद्रों पर 3169 अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठना था। इसमें 951 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। दूसरी पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर 2536 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था। 566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराई गई। नकल को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा को लेकर जिले का खुफिया विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल
बुधवार को अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है। 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति मिलेगी। वहीं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। पीजीटी के सभी अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्डअनिवार्य रूप से साथ ले जाना है। इसके साथ ही फार्म में दिए गए फोटो पहचान पत्र के साथ ही आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखना है। परीक्षा केंद्र पर आधार मांगने पर अभ्यर्थी को दिखाना होगा। हर परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed